पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थानाधिकारी का स्थानांतरण निरस्त करने की मांग उठाई

थानाधिकारी का स्थानांतरण निरस्त करने की मांग उठाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसईनवाब | . पुलिस चौकी बसई नवाब पर क्षेत्र के सीएलजी सदस्य एवं प्रबुद्घ नागरिकों की बैठक शुक्रवार को हुई। अध्यक्षता सैंपऊ सीओ मोहनलाल दादरवाल ने की। बैठक में सीएलजी सदस्यों ने कहा कि डा. भीमराव अम्बेडकर पर क्षेत्र में विशेष सुरक्षा इंतजाम होने चाहिए। इस अवसर पर सीओ ने सदस्यों से कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व एवं अपराधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक में कौलारी थाना प्रभारी परमजीत सिंह पटेल के स्थानांतरण को निरस्त कराने की मांग है। हाल में कौलारी थानाधिकारी पटेल का स्थानांतरण करौली कर दिया है। इस अवसर पर बसई नवाब पुलिस चौकी के एचसी रामेश्वर गुर्जर, समाजसेवी गोपाल गुधैनियां, महेश परमार, सुंदर सिंह कुशवाह, हरिओम कुशवाह, विद्याराम , गौरीशंकर गुधैनिया, महेश त्यागी, देवू त्यागी, नेकराम स्वर्णकार, रामविलास धौर्य, रामबाबू, बीरन, भूपेन्द्र त्यागी, केशव मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...