अंबेडकर जयंती पर कोई भी गड़बड़ी की आशंका पर पुलिस को बताएं : डीएसपी
मनियां | अंबेडकर जयंती को देखते हुए क्षेत्र में पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई जिसमें पुलिस उपाधीक्षक बचन सिंह मीणा ने कहा कि क्षेत्र में पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनाए रखें तथा अपने आस पास होने वाले किसी भी अपराध के बारे में तत्काल पुलिस को सूचित करें जिससे समय रहते अपराध को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराधों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए आम जन का सहयोग जरूरी है। इस अवसर पर उन्होंने 14 अप्रेल अंबेडकर जयंती पर पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करने की बात कही तथा आसपास किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने को कहा गया। बैठक में सीएलजी सदस्यों ने भी अपनी समस्याएं सुनाई जिस पर पुलिस अधिकारियों ने समस्याओं का समय रहते समाधान करने की बात कही। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच जयप्रकाश बंसल, सुमन जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, केदार पोसवाल, भूपसिंह जाटव, अशोक बंसल, आदि मौजूद रहे।
मनियां. सीएलजी की बैठक मे मौजूद पुलिस अधिकारी एवं सीएलजी सदस्य