बाड़ी और राजाखेड़ा में नियुक्त होंगे नायब काजी: शहर काजी
धौलपुर | दारूलकजा अदालते सरिया व तन्जीमुल उलमा मैम्बर राजस्थान व शहरकाजी मौहम्मद मतीन खां गौरी जल्द अपने अधिकारों के तहत बाडी व राजाखेड़ा क्षेत्र में नायब काजी की नियुक्ति करेंगे। जिससे वह निकाह व समाजसेवा के कार्यों को बखूबी तरीके से अंजाम दे सकें।
वहीं समाज में फैल रही बुराई को दूर किया जाए। शहर काजी गौरी ने बताया कि समाज में विघटन व अफवाहें फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर नजर रखकर प्रशासन को अवगत कराया जाएगा अौर हर धर्म गुरूओं का सम्मान करते हुए आपस में प्रेमभाव बनाए रखेगें। नायब शहर काजी बनाए जाने के बाद इसकी सूचना विवाह पंजीयन अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों को दी जाएगी।