पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 45 घंटे बाद आधे सैंपऊ में ही बहाल हो सकी बिजली आपूर्ति, शेष में अाज शाम तक आएगी

45 घंटे बाद आधे सैंपऊ में ही बहाल हो सकी बिजली आपूर्ति, शेष में अाज शाम तक आएगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैंपऊ | इलाके में आए तेज आंधी तूफान के बाद उपखंड क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था 45 घंटे बाद बहाल हो सकी। उसमें भी उपखंड मुख्यालय की आधी विद्युत व्यवस्था देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी थी। जिससे कस्बे में लोगों को पेयजल आपूर्ति से लेकर रोजमर्रा के काम काजों के लिए दो दिन से भारी परेशानी के सामना करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम को उपखंड इलाके में आए तेज आंधी तूफान के चलते पूरे क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। जिससे बड़े पैमाने पर कच्चे पक्के मकानों के साथ झुग्गी झोपड़ी तबाह हो गए। खेत और खलिहानों में पड़ी गेहूं की फसल और भूसा तक बर्बाद हो गया। इस दौरान बड़े पैमाने पर टूटे विद्युत पोल और लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था 2 दिन से ठप्प हो चुकी है। जिसके चलते उपखंड मुख्यालय सहित बसई नवाब, रजौरा खुर्द, करीमपुर, तसीमो आदि कई कस्बों में जल आपूर्ति नहीं हो सकी है। विद्युत आपूर्ति को फिर से ढर्रे पर लाने के लिए गुरुवार और शुक्रवार को स्थानीय जीएसएस के कर्मचारियों के द्वारा विद्युत लाइनों की मरम्मत के साथ विद्युत पोल गाड़ने के कार्य में तेजी लाने से करीब 45 घंटे बाद उपखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई। लेकिन उपखंड मुख्यालय के आधे भाग में देर शाम तक बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी थी। कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद सैफ ने बताया कि आंधी तूफान के चलते ढाई सौ से ऊपर पोल और 50 विद्युत ट्रांसफार्मर डैमेज हो चुके हैं। जिन को बदलने का कार्य पूरा कर लिया गया है। उम्मीद है देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

मनियां. खलिहान में जलती हुई गेहूं की फसल।

10 बीघा खेत में गेहूं की फसल जली
मनियां | ग्राम पंचायत हथवारी के गांव चौधरी का पुरा गांव में शुक्रवार खलिहान में रखी गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे गेंहूं की पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना की सूचना पाकर ग्रामीणजन एकत्रित हो गए और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बेकाबू हो गई और फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित सोवरन सिंह पुत्र नंदलाल चौहान निवासी चौधरी पुरा ने बताया कि उसके व उसके भाई लख्खों और गजराज के करीब 10 बीघा खेत की गेहूं की फसल काटकर खलिहान में रखी हुई थी तभी अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। पीड़ित ने बताया कि इसी माह दोनों भाइयों की तीन बेटियों की शादी है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना देने के बावजूद भी दमकल नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने आस पास लगे ट्यूबवेल से पानी लाकर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे भाजपा नेता राजा भैया ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। घटना के बारे में एसडीएम राजाखेड़ा को पूरी जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...