पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फाइल जमा करने के दो माह बाद भी नहीं मिला बिजली कनेक्शन

फाइल जमा करने के दो माह बाद भी नहीं मिला बिजली कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरमथुरा. एक्सईएन कार्यालय में ट्रांसफार्मर स्वीकृत कराते विधायक।

नकसौदा के ग्रामीणों ने 21 फाइल जमा कराकर लिए थे बिजली कनेक्शन

भास्कर संवाददाता | सरमथुरा

बसेड़ी विधानसभा में डिस्कॉम अधिकारियो की लापरवाही के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि नवीन कनेक्शन के लिए पत्रावलियां जमा कराए दो-दो माह गुजर गए है लेकिन ग्रामीणों के कनेक्शन शुरू नहीं हो सके है।

शुक्रवार को बसेड़ी विधायक रानी सिलौटिया ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए एक्सईएन कार्यालय तक पहुंच गई। विधायक को कार्यालय में देख डिस्कॉम अधिकारी हरकत में आ गए तथा बोलने से पहले ही समस्या का समाधान करने का हवाला देने लगे। विधायक ने एक्सईएन को बताया कि नकसौदा के 21 ग्रामीणों को बिजली कनेक्शन के लिए पत्रावलियां जमा कराए दो माह गुजर गए है खानापूर्ति होने के एक माह में बाद भी ट्रांसफार्मर जारी नहीं किए गए है। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कई बार बिजली सप्लाई शुरू करने के लिए कहा गया है लेकिन डिस्कॉम के अधिकारी विधायक तक की बात को तब्ज्जो नहीं दे रहे है। विधायक की नाराजगी को देखते हुए एक्सईएन विष्णु लोधा ने मौके पर ही दो ट्रांसफार्मर जारी करते हुए दो दिन में बिजली आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन विधायक को दिया।

विधायक ने एक्सईएन को बताया कि एक माह में कई बार ट्रांसफार्मर जारी करने के लिए कहा गया था लेकिन डिस्कॉम के अधिकारी विधायक तक की बात को नहीं सुन रहे है। एक्सईएन ने विधायक को समझाते हुए कहा कि जिन ग्रामीणों ने नवीन कनेक्शनों के लिए पत्रावलियां डिस्कॉम कार्यालय में जमा करा दी है जिनके कनेक्शन शुरू करने की कार्रवाई चल रही है गत माह में सभी कनेक्शन शुरू कर दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...