पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आधे बाड़ी कस्बे में पेयजल की आपूर्ति नहीं, जहां भी आ रहा वहां पर दूषित

आधे बाड़ी कस्बे में पेयजल की आपूर्ति नहीं, जहां भी आ रहा वहां पर दूषित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ी. आम रास्तों पर खुले पड़े लीकेज।

यहां है पानी की दूषित सप्लाई एवं लीकेज
कस्बे के नागरिकों में नगेन्द्र कोठारी, सुरेश चन्द बंसल ने पानी की समस्या को लेकर पानी कि कस्बे के सेड पाडा, गांधी पाडा़, पुराना बाजार, विवेक स्कूल, दिलवाई पाडा़, गांधी पार्क के पास, किला गेट, मुकेश हलवाई के सामने, घंटाघर के नीचे, कहार गली में काफी संख्या में लीकेज, रामू हलवाई के सामने कायस्थ पाडा में तो पाइप लाइनों में काफी लीकेज है। तो वहीं गांधी पाडा, पुराना बाजार, आंमली पाड़ा, कहार गली, मलक पाडाद्व पाताल देवी, होली डांडा, दमदमा पाडा, कोट पाड़ा, सुनार गली, चेतन नगर, हौद, रेल्वे फाटक, अग्रसेन मार्केट सहित अन्य कई स्थानों पर गंदा पानी सप्लाई हो रहा है।

क्या कहते है कस्बे के आम नागरिक
पानी की समस्या को लेकर कस्बे के हरीशंकर बंसल ने कहा गंदे पानी की सप्लाई को लेकर लोग काफी परेशान हैं बच्चों में ऐसे पानी की सप्लाई के कारण उल्टी-दस्त की शिकायतें बढ़ती जा रही है। विभागीय अधिकारियों को फोन करने के बावजूद भी हालातों में कोई सुधार नहीं है।

सप्लाई का बोतल में भरा गंदा पानी।

बोतल में बंद कर दिखाया दूषित पानी

पानी की समस्या को लेकर जब भास्कर संवाददाता ने कस्बेवासियों की परेशानी जाननी चाही तो आम नागरिकों द्वारा नलों से हो रहे दूषित पानी की सप्लाई को दिखाते हुए एक बोतल दिखाई जिसे नल से भरा गया था। देखने में पानी पूरी तरह से दूषित था और इसके सेवन से आम नागरिकों का बीमार होना निश्चित है।

मोहल्ला गुमट से पार्षद होतम जाटव ने कहा कि हमारे मोहल्ले में कई पानी की लाइन लीकेज हैं जिस कारण गंदा पानी तो सप्लाई होता ही है। ऐसे में यदि समय रहते जलदाय विभाग द्वारा कदम नहीं उठाए गए तो गर्मियों में पेयजल भी भीषण समस्या हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...