अंबेडकर भवन का शिलान्यास आज
बाड़ी | बाडी़ के सरमथुरा रोड पर स्थित लालजीत काॅलोनी में आज शनिवार को अम्बेडकर भवन के निर्माण की आधारशिला रखी जावेगी। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बसेड़ी विधायक रानी सिलौटिया और बाडी़ विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा दोनों होगे। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह साढ़े दश से होगी। ये जानकारी बाडी़ नगर पालिका द्वारा एक सार्वजनिक निमंत्रण पत्र जारी कर दी जिसमें कस्बे के समस्त पार्षदों सहित अधिकारी व कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया।