पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला का पंखे से हाथ टकराया, करंट से मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुशलपुरा गांव में सोमवार सुबह परेंडी पर पानी भरते समय पास में रखे पंखे से महिला को करंट लग गया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गई। पति उसे बकानी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार कुशलपुरा निवासी मांगीलाल पुत्र कालूलाल तंवर ने रिपोर्ट दी कि सुबह सवा 6 बजे घर पर चाय पी रहा था। प|ी सावित्री भी चाय पीकर पास ही परेंडी पर गगरे से पानी भर रही थी। इस दौरान प|ी का बायां हाथ पंखे से टकरा गया। करंट से गिरकर बेहोश हो गई। मेरे चिल्लाने पर चचेरा भाई रायसिंह व उसकी प|ी सुमित्रा बाई दौड़कर आई। इसके बाद प|ी को तुरंत बाइक पर बिठाकर बकानी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने सावित्री बाई को मृत घोषित कर दिया। साल पहले की उसकी शादी हुई थी। इस कारण मामले की जांच एसडीएम सौंप दी।

खबरें और भी हैं...