पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धोलापानी थाने को प्रदेश में तीसरे नंबर पर पहुंचाने वाले झाला ने पाया सम्मान

धोलापानी थाने को प्रदेश में तीसरे नंबर पर पहुंचाने वाले झाला ने पाया सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ | प्रदेश के 590 थानों में प्रतापगढ़ जिले का धोलापानी थाना अपराध और एक्सीडेंट पर अंकुश लगाने में राज्य के तीसरे पायदान पर रहा। यह सब तत्कालीन थानाधिकारी शंभूसिंह झाला के कार्यकाल में संभव हो पाया। इसी के चलते पुलिस महानिदेशक ओपी गहरोत्रा ने पुलिस दिवस पर सोमवार को बेहतर सेवाओं और अपराध पर अंकुश लगाने में सफलता हासिल करने पर शंभुसिंह झाला को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। इस समय झाला प्रतापगढ़ जिले के ही धमोतर थाने में सेवाएं दे रहे हैं।

प्रतापगढ़. जयपुर में शंभु सिंह झाला को सम्मानित करते महानिदेशक ओपी गहरोत्रा।

खबरें और भी हैं...