पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महेसरा गांव में वृद्ध ने की आत्महत्या

महेसरा गांव में वृद्ध ने की आत्महत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगूं| क्षेत्र के महेसरा गांव में सोमवार को सूने घर में एक वृद्घ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय वृद्ध घर पर अकेला ही था, परिजन काम से बाहर गए हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पारसोली अस्पताल पहुंचाया। पारसोली थानाधिकारी दलपतसिंह ने बताया कि महेसरा निवासी नंदसिंह (65) पुत्र सोभागसिंह की फंदे पर झूलने से मौत हो गई। परिजनों को सूचना मिलने पर उन्होंने पुलिस को बताया। पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पारसोली अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए।

खबरें और भी हैं...