स्वर्णकार समाज सेवा संस्थान आसावरा माताजी के चुनाव हुए
चित्तौड़गढ़ | श्रीमैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सेवा संस्थान आसावरा माताजी के चुनाव स्वर्णकार धर्मशाला आसावरा माताजी पर सम्पन्न हुए। जिसमें मेवाड़ के पांचों जिलों चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद व प्रतापगढ़ जिलो के कुल 1154 मतदाताओं में से 802 मतदाताओं ने मतदान किया।
सह चुनाव संयोजक पुष्कर कुमार टांक ने बताया कि मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना सभी प्रत्याशियों की मौजूदगी में की गई। शाम 5.15 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर मुख्य चुनाव संयोजक बालमुकुंद बेनाथिया-गंगापुर, पांचों जिला चुनाव प्रभारी चित्तौड़गढ़ के सत्यनारायण रूणवाल, भीलवाड़ा के लादूलाल डसाणियां, उदयपुर के रामचन्द्र रूणवाल, राजसमंद के मोहनलाल जवड़ा, प्रतापगढ़ के रामप्रसाद मलेण्डिया, संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रमल गड़ोलिया चिकारड़ा का सम्मान, सह चुनाव संयोजक पुष्कर कुमार ने उपरना ओढ़ाकर किया। मुख्य चुनाव संयोजक बेनाथिया ने चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर कैलाशचन्द्र गड़ोलिया चिकारड़ा अपने प्रतिद्वन्द्वी से 335 मतों से तथा कोषाध्यक्ष पद पर कैलाशचन्द्र कुल्थिया बानसेन अपने प्रतिद्वंद्वी से 303 मतों से विजयी घोषित किए गए। महामंत्री मेघराज ददौलिया बाठरड़ा खुर्द एक मात्र प्रत्याशी होने से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए। मुख्य चुनाव संयोजक बेनाथिया ने विजयी प्रत्याशियों को विधिवत शपथ ग्रहण कराते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किए। विजयी प्रत्याशियों का सम्मान प्रदेश संगठन मंत्री सत्यनारायण गड़ोलिया, जिलाध्यक्ष श्यामलाल बुकण, जिला प्रवक्ता अशोक कुमार खजवाणिया व समाजबंधुओं द्वारा फूल मालाओं व उपरना ओढ़ाकर किया गया। अनिल कुचोरिया ने आभार जताया।