एमए भूगोल प्रायोगिक की परीक्षाएं कल
धौलपुर| महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय भरतपुर से संबंधित एमए प्रीवियस प्रथम सेमेस्टर (नियमित), एमए फाइनल (नियमित) एवं एमए पूर्वार्द्ध (ड्यू) परीक्षार्थियों की भूगोल प्रायोगिक परीक्षा राजकीय महाविद्यालय, धौलपुर में बुधवार को सुबह 9 बजे से होंगी। विस्तृत जानकारी महाविद्यालय भूगोल विभाग से ली जा सकती है।