शिक्षक संघ ने पक्षियों के लिए लगाए परिंडे
बाड़ी| सोमवती अमावस्या के शुभ अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के तत्वाधान में बालाजी सेवा संस्थान बोली, सवाई माधोपुर के सदस्य एवं प्राध्यापक पवन कुमार मंगल के सहयोग से आज अलीगढ़ ग्राम पंचायत के मंदिरों में इस भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत देने के लिए परिंडे लगाए गए तथा उनमें नियमित रूप से पानी भरने के लिए लोगों की जिम्मेदारी तय करते हुए संकल्प पत्र भरवाए गए। उनके इस कार्य की सभी ने सराहना की है। इस अवसर पर ज्वाला सिंह मीणा, नीति मित्र आर्य, बासुदेव गिरी, शिवकांत शर्मा, शिवचरण सेठ जी,उमेश शर्मा, बाबू लाल मीणा, सुरेश चंद, राकेश कुमार सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।