भांजी की शादी में भात देने जा रहे बाइक सवार युवक की मौत
सरमथुरा | सोमवार रात्रि 8 बजे करीब हाईवे पर सुनकई के समीप कंटेनर गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे मे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। एएसआई पंजाब सिंह ने बताया कि सोमवार रात्रि को सुनकई गांव पर कंटेनर गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
हादसे मे वाइक सवार पीतम पुत्र बल्ला उम्र 35 वर्ष निवासी आंगई की मौके पर ही मौत हो गई। एएसआई ने बताया कि पीतम बाइक से सरमथुरा आ रहा था। मृतक के भाई विसंबर ने बताया कि मृतक पीतम दोस्त की बहिन को शादी मे भात देने पदमपुरा जा रहा था।
सुनकई के पास कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर
कार-बाइक की भिड़ंत में तीन घायल, एक रैफर
बाड़ी |बाइक और कार की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल और कार में सवार दो भाई उनके भी चोटें लगी हैं। बाड़ी- बसेड़ी रोड कोल्ड के पुलिया के पास अनुसार बाइक सवार राजेश पुत्र रामस्वरूप बसेडी की तरफ से आ रहा था तो वहीं कार में सवार कार में सवार संतोष और नरेश कुमार सन ऑफ रामजीलाल निवासी पिपरौन बाडी की तरफ से जा रहे थे सभी रात्रि के समय एक दूसरे से टकरा गए जिसमें बाइक सवार राजेश की हालत गंभीर होने के कारण उसे धौलपुर रेफर कर दिया गया है तो वहीं कार सवार संतोष और नरेश बाडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है।