पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 24 घंटे में सड़कों से बिल्डिंग मैटेरियल नहीं हटा तो कार्रवाई

24 घंटे में सड़कों से बिल्डिंग मैटेरियल नहीं हटा तो कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़ी | बाड़ी -धौलपुर मार्ग पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों के मालिकों ने बुरीतरह से अतिक्रमण कर रखा है। जिससे आवागमन तो बाधित होता ही है साथ ही दुर्घटनाओं को भी ये खुला निमंत्रण देते है। एेसे में भास्कर द्वारा इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए विगत दिनों एक प्रमुखता से खबर छापी थी।

जिसका सोमवार को असर देखने में आया। ऐसे अवैद्य रूप से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के बाड़ी नगरपालिका द्वारा नोटिस जारी किए गए और जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने को कहा गया। ऐसा ना करने पर पालिका द्वारा कठोर कार्यवाही करने की बात भी कही। नोटिस में बाड़ी अधिशाषी अधिकारी किंगपाल सिंह द्वारा एेसे अवैद्य अतिक्रमणकारी दुकानदारों को अपना सामान 24 घंटे में उठाने का आदेश दिया है

ये नेाटिस श्यामसुन्दर शर्मा सहेडी वाले कायस्थपाडा़ पुलिया के पास, जगदीश पचौरी बारहमासी पीपर के पास, हरीद्वारीलाल पाराशर हथियापौर, भूरा सिंह परमार बारहमासी पीपर के पास, भगवती प्रसाद मित्तल बारहमासी पीपर के पास, महावीर/भगवंत चेतन नगर बाड़ी, बल्लों/भगवंत, रामरतन शर्मा कायस्थ पाडा़ बाडी सहित कुल आठ दुकानदारों को नोटिस के द्वारा चेतावनी दी गई है। ऐसा नहीं किए जाने पर पालिका द्वारा समस्त सामान को जप्त कर लिया जावेगा।

खबरें और भी हैं...