दुकानदार से मारपीट कर रुपए छीने, प्लॉट पर कब्जा
परसरामपुरा में दुकानदार से मारपीट कर रुपए छीनने का मामला दर्ज हुआ है। पुराना परसरामपुरा के राजकुमार गोस्वामी ने रिपोर्ट दी कि तोगड़ा का समर सिंह उसकी दुकान पर आया। उसके साथ गाली-गलौच, मारपीट की व गल्ले से रुपए छीन लिए। उधर, कस्बे की एक महिला ने मकान का ताला तोड़कर सामान चोरी कर प्लाॅट पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि पोद्दार कॉलेज के पास हाल आबाद उदयपुर निवासी शारदा देवी ने नवलगढ़ निवासी गोकुलचंद, उसके बेटे ने उनके मकान का ताला तोड़ सामान चोरी किया और प्लाॅट पर कब्जा कर लिया।