पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • चंडीगढ़ में बिरला स्कूल पिलानी की ममता को मिला अमृता शेरगिल अवाॅर्ड

चंडीगढ़ में बिरला स्कूल पिलानी की ममता को मिला अमृता शेरगिल अवाॅर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिरला स्कूल पिलानी की आर्ट टीचर ममता देवड़ा को अमृता शेरगिल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ममता ने बताया कि मां सरस्वती कला मंच के तत्वावधान में चंडीगढ़ के म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में 15 अप्रैल को हुए समारोह के दौरान मुख्य अतिथि चंडीगढ़ कमीशन फोर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स की चेयरपर्सन हरजिंदर कौर ने ममता देवड़ा को अमृता शेरगिल अवार्ड दिया। देशभर से 17 महिला कलाकारों का चयन किया था जिसमें ममता देवड़ा का राष्ट्रीय स्तर चयन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ममता देवड़ा ने जल रंग पेंटिंग का प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि ममता देवड़ा को कला पर्व संस्था उज्जैन द्वारा स्वर्ण पदक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...