पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • ज्यादती की घटनाओं के विरोध में कैंडल मार्च निकाला

ज्यादती की घटनाओं के विरोध में कैंडल मार्च निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कठुआ, सासाराम, उन्नाव, गुजरात, केरल, असम सहित देश में हुई दुष्कर्म की शिकार पीड़िताओं को न्याय दिलाने एवं हत्यारों को फांसी दिलाने की मांग को लेकर युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। घूमचक्कर से शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला। वक्ताओं ने सरकार से आरोपितों को फांसी की सजा देने तथा जल्द से जल्द कठोर कानून बनाने की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश चाैधरी, मरुसेना के संयोजक अजय डारा, पूर्व उपप्रधान ताराचंद सैनी, मंजीत चौधरी, अभिषेक चौधरी, जुबेर खोखर, अभिषेक साखनिया, रोहित राठौड़, तौफीक खान, कपिल सोनी, छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी आदि मौजूद थे।

मलसीसर | दुष्कर्म पीड़िताओं को न्याय दिलाने एवं दुष्कर्मियों को फांसी दिलाने की मांग को लेकर भारतीय मुस्लिम युवा समिति की ओर से मंगलवार शाम बस स्टैंड से शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर मृतका को श्रद्धांजलि दी जाएगी। समिति के अध्यक्ष अहमद सैय्यद ने यह जानकारी दी।

नवलगढ़। कैंडल मार्च निकालते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता चौधरी व अन्य।

खबरें और भी हैं...