संदीप पारीक को भाजपा युवा मोर्चा का दुबारा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया
पिलानी | मोरवा के संदीप पारीक को भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के पद पर दुबारा नियुक्त किया है। अजा आयोग अध्यक्ष पिलानी विधायक सुंदरलाल ने नियुक्ति पत्र दिया। इस मौके पर चिड़ावा प्रधान कैलाश मेघवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सतीश गजराज, रजनीकांत शर्मा, देवसिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।