पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • नलों से व्यर्थ बहता है पानी टोटियां तक नहीं लगवा पाए

नलों से व्यर्थ बहता है पानी टोटियां तक नहीं लगवा पाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोहरथाना. नलों में टोटियां नहीं होने से व्यर्थ बहता पानी।

भास्कर न्यूज | मनोहरथाना

कालीखाड़ पेयजल योजनांतर्गत तहसील क्षेत्र के 70 गांवों में पेयजल सप्लाई की जा रही है। अधिकतर जगह नलों में टोटियां नहीं हाेने से सप्लाई के दाैरान पानी व्यर्थ बहता है।

ठेकेदार सहित जिम्मेदार प्रतिनिधि समस्या पर ध्यान नहीं देने से पानी व्यर्थ बह रहा है। एक ओर प्रशासन द्वारा कई गांवों में पानी की समस्या के निदान के लिए टैंकर से पानी पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे बहते इस पानी से गांवों में कीचड़ और गंदगी फैल रही है। उपखंड कार्यालय से 2 किमी दूर स्थित चांदपुरा कस्बा तथा खाताखेड़ी क्षेत्र में नलों में टोंटियां नहीं होने से पानी व्यर्थ बहता है।

ग्रामीण रोडूलाल ने बताया कि गांव में 24 घंटे पानी की सप्लाई होती है, लेकिन कई जगहों पर टोटियां नहीं होने से पानी व्यर्थ बहकर मार्ग पर भर जाता है। इससे कीचड़ व गंदगी फैल जाती है। दूसरी ओर ठेकेदार द्वारा मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एसडीएम केशव मीणा ने बताया कि व्यर्थ बह रहे पानी को रोकने के लिए विभाग के कर्मचारियों को निर्देश देकर प्वाइंट चिह्नित कर रोका जाएगा।

खबरें और भी हैं...