मातृकुंडियां में कल परशुराम पैनोरमा की मुख्यमंत्री राजे रखेंगी आधारशिला
राशमी | मातृकुंडियां में सीएम के हाथों भगवान परशुराम के पैनोरमा की आधारशिला रखने की तैयारियां शुरू हो गई है। राजस्थान राज्य धरोहर प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकारसिंह लखावत सहित अधिकारियों की निगरानी में प्रस्तावित परशुराम पैनोरमा के लिए नींव की खुदाई का कार्य भी शुरू हो गया है। सीएम बुधवार को मातृकुंडियां आएगी। राज्य सरकार ने मातृकुंडियां में मास्टर प्लान के तहत धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा भी तीन साल पहले कर रखी है। इस बीच बुधवार को सीएम वसुंधराराजे मातृकुंडियां में परशुराम पैनोरमा के शिलान्यास करने आएंगी। इधर मातृकुंडियां में देवस्थान विभाग की 213 बीघा जमीन होने व अधिकांश जमीन अतिक्रमण की गिरफ्त में होने से देवस्थान विभाग ने परशुराम पैनोरमा बनाने के लिए मेला ग्राउंड में से दो बीघा जमीन दे दी। वही विभाग ने अतिक्रमण हटाना उचित नहीं समझा, जिससे मातृकुंडियां में मेला ग्राउंड छोटा रह जाएगा। जिससे कई समाजों के बड़े कार्यक्रम व मेला पार्किंग बचे हुए स्थान में होना नामुमकिन हो जाएगा।