युवक के साथ की मारपीट, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
मनियां| थाना क्षेत्र के गांव खूबीपुरा में घर के सामने खड़े युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी पीड़ित युवक ने विरोध किया तो अवैध हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी मानसिंह ने बताया कि अमित पुत्र राजवीर निवासी खूबीपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने घर के समाने खरंजा पर खड़ा था तभी पुरानी रंजिश को लेकर मुन्ना, कोमल, सुरेश ने बाइक खड़ी कर पकड़ लिया तथा मारपीट कर खरंजा पर पटक लिया। जिसका विरोध किया तो रवि, रामवरन बगैराह ने उसे चारों ओर से घेर लिया तथा अवैध हथियार एवं लाठी लेकर उसे जान से मारने की धमकी देने लगे।