पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवारी और गिरदावर करेंगे पेयजल आपूर्ति की माॅनीटिरिंग

पटवारी और गिरदावर करेंगे पेयजल आपूर्ति की माॅनीटिरिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरमथुरा । सोमवार को उपखंण्ड स्तरीय विभागो की समीक्षा बैठक एसडीएम मोहम्मद ताहिर की अध्यक्षता में उपखंण्ड कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में बिजली, पानी व मौसमी बीमारियो की रोकथाम के लिए उपयुक्त प्रबंध करने के निर्देश विभागीय अधिकारियो को दिए गए।

बैठक में एसडीएम ने प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तहसीलदार गिरधरसिह मीणा को निर्देश देते हुए कहा कि उपखंण्ड में पेयजल आपूर्ति की मौनीटिरिंग जलदाय विभाग के साथ साथ हल्का पटवारी व गिरदावर करेगे। वही हल्का पटवारी व गिरदावर प्रतिदिन की पेयजल आपूर्ति की रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय में उपलब्ध कराएगे। इसीप्रकार अवैध नल कनेक्शनो की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियो को कहा कि पेयजल आपूर्ति को प्रभावित करने व अवैध कनेक्शनधारियो को चिन्हित कर पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कराई जावे जिससे पेयजल आपूर्ति में कोई व्यवधान नही आ सके। एसडीएम ने जलदाय विभाग के अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने पर विभागीय अधिकारियो व कर्मचारियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जावेगी। उन्होने तोरे का सायपुर में पेयजल आपूर्ति को दुरूस्त करने के निर्देश जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को दिए।

खबरें और भी हैं...