नौकरियों में अन्य राज्यों का कम हो काेटा
सरमथुरा । बाहरी राज्यों के बेरोजगारों का राजस्थान की भर्तियों में कोटा कम करने की मांग को लेकर सोमवार को कस्बा में राजस्थान एकीकृत बेरोजगार महासंघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें इकाई संयोजक दिलीप परमार ने बताया कि मध्य प्रदेश छत्तीसगढ, पंजाब, हरियाणा, सिक्किम, तेंलगाना सहित अन्य राज्यों ने राजस्थान के बेरोजगारों के लिए 0 से लेकर 15 प्रतिशत सामान्य कोटे में नौकरी देने का प्रावधान कर रखा है और सरकारी नौकरी में राजस्थान के बेरोजगारों के लिए आयु सीमा 25 वर्ष तय कर रखी है। वहीं गृह राज्य के बेरोजगारों के लिए आयु सीमा 40 वर्ष कर रखी है जिससे वह अपने राज्य के बेरोजगारों को ज्यादा से ज्यादा से नौकरी का मौका दे सके। वहीं राजस्थान में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों के आयु सीमा 40 वर्ष कर रखी है।