कार की टक्कर से बाइक पर सवार तीन जने घायल
राजलदेसर | जेगणिया-दस्सूसर रोड पर कार की टक्कर से बाइक तीन जने घायल हो गए। कार राजलदेसर से जेगणियां की तरफ व बाइक राजलदेसर की तरफ आ रही थी। दस्सूसर गांव से पहले भिड़ंत में बाइक सवार विकास (17) पुत्र सुरेशकुमार नायक, रविंद्र (18) पुत्र देवकरण नायक व परविंद्र (18) पुत्र हरिराम जाट निवासी खारिया, मलसीसर घायल हो गए।