पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विद्यार्थियों ने समझा पुलिस का कामकाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजलदेसर | पुलिस थाने में सोमवार को पुलिस की ओर से पुलिस दिवस मनाया गया। भरतिया इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने थाने का भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने पुलिस थाना परिसर, एसएचओ ऑफिस, महिला-पुरुष बंदीगृह, सरकारी सामान जब्ती, मैस, पुलिस निवास कक्ष सहित कंप्यूटर रूम में जाकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। एएसआई भंवरसिंह व मुख्य आरक्षी हेमराज ने विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने व यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं...