शिविर में आई 61 शिकायतें, 21 का ही हो पाया मौके पर समाधान
जोधपुर डिस्कॉम की ओर से उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर लगाया गया। जोधपुर डिस्कॉम बीकानेर मुख्य अभियंता पीजे धोबी की अध्यक्षता में लगे शिविर में सुबह से शाम तक 61 उपभोक्ताओं ने शिकायतें प्रस्तुत की, जिनमें से 21 का ही मौके पर समाधान हो पाया। शेष उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया गया। इससे पूर्व पालिकाध्यक्ष सुषमा पींचा ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर अधिशाषी अभियंता रतनगढ़ कैलाश विश्रोई, अधिशाषी अभियंता दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना चूरू ईमामूदीन अहमद, सहायक अभियंता ऋषिकेश मीणा आदि ने उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी। शिविर में पालिका उपाध्यक्ष मुरलीधर सैनी, पार्षद दीपक बैद आदि भी उपस्थित थे।