बुडानिया में कुएं में गिरने से 70 वर्षीय महिला की मौत
मंड्रेला | बुडानिया गांव में वृद्धा की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बनारसी देवी (70) ने रविवार को कुएं में कूदकर जान दे दी। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला तब तक मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। महिला के बेटे सत्यवीर ने रिपोर्ट दी है।