टमकोर-हड़ियाल अंडरब्रिज का शिलान्यास, पानी निकासी के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनेगा
तारानगर विधायक जयनारायण पूनिया व मंडावा विधायक नरेंद्र खीचड़ ने रेलवे अंडरब्रिज का शिलान्यास किया। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन महेंद्र झाझड़िया ने बताया कि अंडरब्रिज की चौड़ाई 5 मीटर व ऊंचाई 4.5 मीटर होगी। पानी की निकासी के लिए वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर भी तैयार होगा। बैरियर सिग्नल भी लगाए जाएंगे। दो हाईवे को जोड़ने वाली एमटीआर सड़क में इस को शामिल किया जाएगा।
विधायक पूनिया ने कहा कि अंडरब्रिज नहीं होने से पटरियों के ऊपर से गुजरने में परेशानी होती थी। फाटक भी नहीं होने से हादसे का अंदेशा रहता था। अंडरब्रिज बनने से जयपुर-श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ का यह सबसे सीधा रास्ता बन जाएगा। इस दौरान भाजपा मलसीसर मंडल अध्यक्ष सीताराम शर्मा, टमकोर सरपंच जगदीश प्रसाद, हड़ियाल सरपंच राजबाला कंवर, समणी पुण्य प्रज्ञाजी आदि मौजूद थे।
दूदवा में 33/11 केवी उप चौकी का शिलान्यास
पिलानी. शिलालेख का विमोचन करते अतिथि।
पिलानी | अजमेर विद्युत वितरण निगम सहायक अभियंता कार्यालय के अंतर्गत सोमवार को दूदवा गांव में सुबह 11 बजे 33/11 केवी उप चौकी का शिलान्यास किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अजा आयोग अध्यक्ष पिलानी विधायक सुंदरलाल व विशिष्ट अतिथि चिड़ावा प्रधान कैलाश मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य सरोज श्योराण व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संदीप पारीक थे। अध्यक्षता सूरजगढ़ प्रधान सुभाष पूनिया ने की। एक्सईएन एमके सिंघल व एईएन कृष्ण कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने 33/11 केवी उप चौकी का शिलान्यास करते हुए शिलालेख का विमोचन किया। इस मौके पर रामकिशन शर्मा, दलीप स्वामी, कृष्णसिंह शेखावत, महेंद्रसिंह शेखावत, बलवान जांगिड़, ताराचंद मेघवाल, अनिल शर्मा, मनोज चोटिया, वासुदेव शर्मा, जयवीर शर्मा, दयासिंह धत्तरवाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।
अंडरब्रिज का शिलान्यास करते अतिथि।