- Hindi News
- National
- पैरामेडिकल कोर्सेज में डिग्री 8 व डिप्लोमा 6 साल की अवधि में करना पड़ेगा
पैरामेडिकल कोर्सेज में डिग्री 8 व डिप्लोमा 6 साल की अवधि में करना पड़ेगा
जयपुर | प्रदेश में पैरामेडिकल कोर्सेज में डिप्लोमा व डिग्री कोर्स करने के लिए समयावधि तय कर दी है। डिप्लोमा 4 की बजाय 6 साल तथा डिग्री 6 की बजाय 8 साल में करनी होगी। साथ ही 2 साल के डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टैक्नोलोजी के माइक्रोबायाेलोजी विषय में सिलेबस का बदलाव करना तथा बैचलर इन प्रोस्थेटिक एंड आर्थोटिक्स (बीपीओ) कोर्सेज में 6 माह की इंटर्नशिप शुरू करना प्रस्तावित है। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साइंसेज के प्रवक्ता डॉ.ए.चौगले का कहना है कि यह निर्णय हाल ही में बोर्ड ऑफ स्टडीज के सदस्यों की बैठक में लिया गया।