पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रायल चंडीगढ़ ट्रांसफर करने की मांग पर जम्मू कश्मीर सरकार को नोटिस

ट्रायल चंडीगढ़ ट्रांसफर करने की मांग पर जम्मू-कश्मीर सरकार को नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कठुआ | कठुआ दुष्कर्म और हत्याकांड का सोमवार से जिला एवं सत्र अदालत में ट्रायल शुरू हुआ। आरोपियों ने क्राइम ब्रांच के आरोप खारिज करते हुए बेकसूर होने का दावा किया। मास्टरमाइंड बताए गए सांझी राम सहित कई आरोपियों ने नारको टेस्ट करवाने की भी मांग की। कोर्ट ने आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी देने के आदेश के साथ सुनवाई 28 अप्रैल तक टाल दी। वहीं, किशोर आरोपी ने चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है। उसके मामले पर 26 अप्रैल को सुनवाई होगी। सांझी राम ने कोर्ट के बाहर मीडिया से कहा, ‘हम नारको टेस्ट के लिए तैयार हैं। मुझे ईश्वर में भरोसा है और वह न्याय करेंगे।’ कुछ आरोपियों ने दावा किया कि क्राइम ब्रांच के कर्मचारियों ने टॉर्चर कर उन्हें अपराध कबूलने पर मजबूर किया। ट्रायल के दौरान सांझी राम की बेटी मधु शर्मा ने कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन कर सीबीआई जांच की मांग भी की। वहीं, वकील हड़ताल खत्म कर काम पर लाैट आए।

खबरें और भी हैं...