पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • 2 मेजर व 6 माइनर ऑपरेशन सुनेल पीएचसी में ओटी शुरू

2 मेजर व 6 माइनर ऑपरेशन सुनेल पीएचसी में ओटी शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीय इब्राहिम अस्पताल में 2 मेजर व 6 माइनर ऑपरेशन कर ऑपरेशन थियेटर की शुरुआत की गई। सीएमएचओ डॉ. साजिद खान ने बताया कि लालगांव की 55 साल की कंचन बाई बीते 6 साल से बच्चेदानी की समस्या से परेशान थी।

सुनेल निवासी सुमन उम्र 40 वर्ष अनियमित माहवारी से पीड़ित थी। जिसकी बच्चेदानी निकाली गई। इन रोगियों को सात दिन तक भर्ती रखा जाएगा। ऑपरेशन के बाद दोनों मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। मंगलवार को सर्जिकल कैंप में 6 मेजर व 14 माइनर आपरेशन के लिए रोगियों को चिह्नित किए गए थे। इनमें 2 मेजर व 6 माइनर ऑपरेशन किए गए। माइनर ऑपरेशन वाले रोगियों को सर्जरी कर छुट‌्टी कर दी गई। गायनिक डॉ. रामभरत मीणा व सर्जन डॉ. हेमंत शर्मा ने दो मेजर आपरेशन किए। इनमें एनेस्थिसिया विशेषज्ञ डॉ. सुधीर शर्मा व डॉ. वीरेंद्र की ऑनकाल सेवाएं ली गई। ऑपरेशन में भवानीमंडी नर्सिंग स्टाफ भी शामिल रहा।

अस्पताल में आपरेशन थियेटर स्थापित है, लेकिन उपकरणों के अभाव में यहां ऑपरेशन नहीं हो पा रहे थे। गत 7 साल से कबाड़ हालत में ऑपरेशन थियेटर को पुनर्जीवन प्रदान किया है। विभाग के प्रयासों से ऑपरेशन थिएटर को अत्याधुनिक उपकरणों व मशीनों से लैस किया गया। इससे यहां छोटे-बड़े ऑपरेशन होना शुरू हो गए हैं। सीएमएचओ ने बताया कि अब यहां सीजेरियन डिलेवरी ऑपरेशन किए जाएंगे। कुछ कमियों को दूर कर जल्द ही क्षेत्र की प्रसूताओं को सीजेरियन प्रसव का लाभ मिलने लगेगा।

खबरें और भी हैं...