पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • दुष्कर्म के मामलों का 6 माह में हो फैसला : कथावाचक

दुष्कर्म के मामलों का 6 माह में हो फैसला : कथावाचक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरदारशहर | इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में मूलचंद मालू की पुण्यतिथि पर चल रही भागवत कथा के समापन पर शुक्रवार को कथावाचक रामभद्राचार्य महाराज का स्वागत किया गया। कथा के दौरान प्रवचन करते हुए महाराज ने कहा कि कलयुग में जीवनरूपी नया को पार लगाने का एकमात्र सहारा भक्ति है। भाजपा नेता पर लगे दुष्कर्म के आरोप पर बोलते हुए महाराज ने कहा कि देश में ऐसा कानून बनाया जाए, जिसमें छह माह में ऐसे मामलों का फैसला हो। ऐसा अपराध करने वाले को फांसी की सजा दी जानी चाहिए, ताकि स्त्रियों पर अत्याचार नहीं हो तथा वह देवी के रूप में पूजी जा सके। कथा के दौरान महाभारत, सुदामा की मित्रता व वृंदावन की रासलीला आदि के प्रसंग भी सुनाएं। इससे पूर्व विजियादेवी, विकास, विनीत, राजकुमार, बजरंगलाल, विनय मालू, छत्रसिंह बैद, अशोक बैद, तरूण धाडेवा, निलम धाडेवा, मधु चौरडिय़ा, प्रतिक चौरडिय़ा, साक्षी, हर्षिता मालू, सुरेंद्र, प्रेमबाई चौरडिय़ा, सालासर पुजारी हंसराज, देवकीनंदन पुजारी, राजाराम पुजारी, सत्यनारायण पुजारी आदि ने भागवत का पूजन किया।

खबरें और भी हैं...