पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • सभापति पर टिप्पणी करने की बात को लेकर आमने सामने हुए सत्ता व विपक्ष के पार्षद, बैठक में हंगामा

सभापति पर टिप्पणी करने की बात को लेकर आमने-सामने हुए सत्ता व विपक्ष के पार्षद, बैठक में हंगामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद् सभागार में शुक्रवार को हुई साधारण सभा की बैठक में सभापति पर अपमानजनक टिप्पणी करने की बात को लेकर सत्ता व विपक्ष के पार्षद आमने-सामने हो गए। एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोपण के बीच बैठक में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बैठक की शुरूआत में ही भाजपा पार्षद विनोद सोनी ने ईदगाह मस्जिद के पास गाडिया लुहार की पट्टेशुदा भूमि पर करवाए जाने वाले निर्माण कार्य को रोके जाने व इसके बारे में नगर परिषद् की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिए जाने का विरोध जताया। सोनी ने सभापति से भी पूछा कि इस मामले में जानकारी क्यूं नहीं दी जा रही है। सभापति सिकंदर अली खिलजी ने कहा कि इस बारे में परिषद के विधि सलाहकार की रिपोर्ट मांगी गई है, इसके बाद दस्तावेजों की जांच करवाकर न्यायसंगत निर्णय लिया जाएगा। विपक्षी पार्षदों ने कहा कि मामले में परिषद् का रूख स्पष्ट नहीं है। इसी दौरान भाजपा पार्षद श्यामनारायण राठी ने सभापति पर कुछ टिप्पणी कर दी, जिससे सत्ता पक्ष के पार्षद नाराज हो गए। कांग्रेसी पार्षद राकेश प्रजापत, अमित मारोठिया, श्यामलाल गोयल, मो. मुंशी, लालचंद शर्मा, इकबाल आदि पार्षद राठी से सभापति पर की गई टिप्पणी के लिए मांगी मांगने की मांग करने लगे। दूसरी ओर भाजपा पार्षद पवन माहेश्वरी, तनसुख प्रजापत, गणेश मंडावरिया आदि ने टिप्पणी की बातों को नकारते हुए गलत आरोप लगाने की बात कहीं। इस बात को लेकर काफी देर तक सत्ता व विपक्ष के पार्षद एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोपण करते हुए हंगामा करते रहे। बाद में सभापति ने खड़े होकर टिप्पणी करने की बात को नकारते हुए दोनों पक्षों को शांत किया।

नगरपरिषद की साधारण सभा में हंगामें के दौरान एक दूसरे से उलझते हुए पार्षद।

दो प्रस्तावों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से किए पारित
बैठक में अंबेडकर भवन निर्माण के लिए भूमि चयन व आधुनिक शौचालय निर्माण कार्यों में प्राप्त निविदा व स्थानों का अनुमाेदन करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई तथा इन दोनों प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। भाजपा पार्षद श्यामनारायण राठी ने बैठक से पूर्व सात दिनों पूर्व सूचनाद देने की मांग की। उन्होंने कहा कि फरवरी में अंबेडकर भवन के लिए भूमि व निर्माण का पत्र आया हुआ है। जबकि नगर परिषद् में अब इसके संबंध में बैठक बुलाई जा रही है। सभापति ने बताया कि भवन निर्माण के लिए भूमि चयन में देरी के कारण बैठक बुलाने में देरी हुई। उपसभापति बाबूलाल कुलदीप ने एससीएसटी मोहल्ले में आंबेडकर भवन निर्माण हो इसका प्रयास किया गया है। भाजपा पार्षद तनसुख प्रजापत ने कहा कि शौचालय निर्माण का एजेंडा शामिल करने का क्या औचित्य है।

खबरें और भी हैं...