पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

झुग्गियों में साक्षरता शिविर लगाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर | ताल्लुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष राजेश कुमार (एडीजे) के निर्देशानुसार शुक्रवार को मातामंडी स्थित झुग्गी झोपड़ियों में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। अधिवक्ता प्रीतम कुमार शर्मा ने बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा बालिका शिक्षा के बारे में उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। उन्होंने निशुल्क चिकित्सा सहायता, निशुल्क शिक्षा, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों तथा उनके भरण-पोषण से संबंधित कानूनों की जानकारी दी, वहीं बालकों के अधिकारों तथा उनके कल्याण से संबंधित कानूनों पर प्रकाश डाला।

खबरें और भी हैं...