पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • खुद की गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

खुद की गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने नौ दिन पूर्व न्यांगल बड़ी गांव की ढाणी में जीप की टक्कर मारकर जमीन नपाई करने गए व्यक्ति की हत्या किए जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी भगवानसहाय मीणा ने बताया कि फूलसिंह प्रजापत की गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या करने के दर्ज मामले में वांछित आरोपी धर्माराम (32) पुत्र रामकरण जाट निवासी न्यांगल बड़ी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी झुंपा से न्यांगल बड़ी जा रहा है। सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि पांच अप्रैल को वह अपनी पारिवारिक जमीन नपवाने के लिए फूलसिंह को गाड़ी में बैठाकर लाया था। उस दिन आपस में परिवार वालों का झगड़ा भी हुआ था। उसे लगा कि फूलसिंह ने जमीन गलत नापी है। उसे गुस्सा आ गया और फूलसिंह को गाड़ी से टक्कर मारकर फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...