पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • गुजरवास में कॉलेज छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

गुजरवास में कॉलेज छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंघाना | गुजरवास के पिठोला मोहल्ला निवासी एक छात्रा ने शुक्रवार को घर में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक पिठोला मोहल्ला निवासी रितु (19) कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। दो-तीन दिन से वह मानसिक परेशान थी। परीक्षा होने के चलते रितु घर पर ही तैयारी कर रही थी। सुबह करीब 10 बजे छत पर बने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। कमरे में ही खूंटी से चुन्नी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। परिजन फंदे से उतारकर राजकीय अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छात्रा के चाचा राजेश की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...