जाखोद के बाबूलाल को वीरता पुरस्कार
सूरजगढ़ | जाखोद पंचायत के बिशनुपरा निवासी सीआरपीएफ के जवान बाबूलाल को वीरता पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार शौर्य दिवस पर उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडु ने प्रदान किया। गौरतलब है कि दस जुलाई 2016 को माओवादी बीजापुर शहर में किसी हमले की साजिश बनाने के लिए 6-7 हथियारबंद नक्सलियों के स्कार्पियो में आने की सूचना मिली। नक्सलियों के इस मंसूबे को रोकने के लिए सिपाही बाबूलाल व गुम्मिडी श्रीनिवासन राव को जीआरडी कार्मिकों के साथ टीम बनाकर तैनात किया गया। संदिग्ध स्कार्पियो गाड़ी आने पर उसे रुकने का संकेत किया तो उसमें सवार नक्सलियों ने जवानों पर फायर कर दिया। बाबूलाल ने जवानों के साथ नक्सलियों का मुकाबला किया और मार गिराया। बाबूलाल पांच साल एनएसजी कमांडो भी रहे हैं।