पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • बहला फुसला कर नाबालिग से दुष्कर्म, उठाकर ले जाने की धमकी

बहला फुसला कर नाबालिग से दुष्कर्म, उठाकर ले जाने की धमकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंघाना | ढाणा की एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी सतपाल यादव ने बताया कि ढाणा के एक व्यक्ति ने शुक्रवार को रिपोर्ट दी कि उसकी बेटी खेतड़ी नगर की सरकारी स्कूल में 11वीं में पढ़ती थी। उसी स्कूल में राजीव कॉलोनी तन ढाणा का ही एक नाबालिग भी पढ़ता है। उसने उसकी लड़की के साथ बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। धुलंडी के दूसरे दिन उसकी लड़की को ब्लैक मेल कर घर से बुला कर अपने साथ बाइक पर बैठा कर कहीं भगा ले गया। आरोपी की मां से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका लड़का उसकी बेटी के साथ दोरासर बस स्टैंड के पास एक ढाबे पर बैठा है। मौके पर जाकर देखा तो आरोपी उनको देख कर उसकी लड़की को बाइक पर बैठा कर भागने लगा। पीछा कर पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी किसी न किसी माध्यम से उसकी लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। नौ अप्रैल को आरोपी स्कूल में प्रायोगिक परीक्षा देने आया। उसके साथ चार-पांच गाड़ियों में 30-40 लड़के भी आए धमकी दे गए कि परीक्षा खत्म होने के बाद लड़की को उठा कर ले जाएंगे। पुलिस ने पोस्को एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...