पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • सालासर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी, दो की मौत

सालासर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, दो की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोई सद्दा मोड़ के पास गुरुवार रात श्रद्धालुओं से भरी कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। हादसे में एक श्रद्धालु व ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मिश्रावाला मोहल्ला नारनौल निवासी महेश अग्रवाल अपने साथी जितेंद्र गोयल, नीतेश के साथ गुरुवार सुबह नारनौल से सालासर बालाजी के दर्शन करने के बाद सादुलपुर किसी काम से गए थे। वापसी में मोई सद्दा मोड़ के पास सामने से आ रहे वाहन की रोशनी में उन्हें अपने आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली दिखाई नहीं देने से कार ट्रॉली में घुस गई। हादसे में महेश अग्रवाल (51) व ट्रैक्टर चालक माकड़ो निवासी रवि कुमार (23) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल जितेंद्र व यतीश को ग्रामीणों की सहायता से 108 एंबुलेंस के ईएमटी सुधीर व पायलेट सुरेंद्र ने सिंघाना के राजकीय अस्पताल में पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर पहले झुंझुनूं तथा इसके बाद जयपुर रैफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर सिंघाना थानाधिकारी सतपाल यादव मौके पर पहुुंचे। स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए तथा कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव खेतड़ीनगर के केसीसी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाए, जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया। हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस ने सड़क से हटवाया। इस संबंध में रिषभ ने रिपोर्ट दी कि गुरुवार देर रात कार व ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में उसके ताऊ महेश अग्रवाल व ट्रैक्टर चालक माकड़ो निवासी रवि कुमार की मौत हो गई। जितेंद्र व नीतेश की गंभीर घायल होने पर जयपुर रैफर कर दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि रवि कुमार चार भाई-बहिन में सबसे बड़ा था। रवि कुमार के दो भाई व एक छोटी बहन हैं। रवि ट्रैक्टर से काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। रवि कुमार के पिता शीशराम को टीबी है, जिनका इलाज चल रहा है। रवि की बहन अंजना प्रथम वर्ष की छात्रा है तथा भाई प्रमोद आईटीआई व टिंकू नौवीं में है। नारनौल निवासी महेश अग्रवाल की नारनौल में तेल मिल है।

महेश अग्रवाल रविकुमार

इधर, बाइक पर मंडावा से दिल्ली जा रहे युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत
मंडावा/झुंझुनूं | सदर थाना इलाके के बीड़ में शुक्रवार को बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार सुरेश कुमार बाइक पर मंडावा से दिल्ली जा रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि मंडावा के वार्ड 12 का निवासी सुरेश कुमार (36) शुक्रवार को बाइक से दिल्ली जा रहा था। सदर थाना इलाके के बीड़ में बाइक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद सदर थाने के हैड कांस्टेबल सुभाष बुडानिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उसके घरवालों का पता लगा कर उन्हें सूचना दी। इस संबंध में उसके चाचा श्रवण कुमार ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस बोलेरो की तलाश कर रही है। सुरेश कुमार शादीशुदा था। उनके तीन बेटियां हैं। सूचना पाकर सुरेश कुमार के पिता रामचंद्र भी दिल्ली से मंडावा पहुंचे। सुरेश के माता-पिता दिल्ली में मणियारी की दुकान करते हैं। वहीं रहते हैं। सुरेश पिछले पांच साल से गांव ही चेजा मिस्त्री टाइल्स का काम करता था।

खबरें और भी हैं...