पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • शिक्षक प्रशिक्षणार्थी गांवों में समाज सुधार के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे

शिक्षक प्रशिक्षणार्थी गांवों में समाज सुधार के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजगढ़ | जयसिंहवास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर बीएड काॅलेज के प्रशिक्षणार्थी गांवों में जाकर लोगों को समाज सुधार के लिए प्रेरित करेंगे। संस्था निदेशक डॉ. सुरेश खेदड़ ने बताया कि काॅलेज में पांच दिवसीय एसयूपीडब्ल्यू शिविर शुरू किया है। 162 प्रशिक्षणार्थी गांवों में जाकर घरों में शौचालय बने हैं या नहीं, इसका सर्वे करेंगे। पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। शिविर के पहले दिन शुक्रवार को शिविर प्रभारी डॉ. अनिल भास्कर, डॉ. समुद्रसिंह व अंशु चौधरी के निर्देशन प्रशिक्षणार्थियों ने बेरला व धिंगड़िया में सर्वे किया।

खबरें और भी हैं...