पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7 हजार रुपए की रिश्वत लेने वाला पटवारी गिरफ्तार

7 हजार रुपए की रिश्वत लेने वाला पटवारी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | जमाबंदी की नकल देने की एवज में 7 हजार रुपए की रिश्वत लेने वाले जयसिंहपुरा शेखावतान जालसु पंचायत समिति के पटवारी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी टीम ने आरोपी पटवारी फुलचंद से रिश्वत की राशि बरामद कर ली और पूछताछ शुरू कर दी है। एसीबी के एडिशनल एसपी नरोत्तम वर्मा ने बताया कि सुरेश कुमार और शंकर लाल ने 28 मार्च को एसीबी मुख्यालय में शिकायत की थी कि उन्होंने जमीन की जमाबंदी की नकल के लिए आवेदन किया था। जमाबंदी की नकल देने की एवज में पटवारी फुलचंद 7 हजार रुपए की डिमांड कर रहा है। परिवादी की शिकायत पर 4 अप्रेल को सत्यापन किया गया। आरोपी ने परिवादी को शुक्रवार को अपने ऑफिस बुलाया था। जहां पर एसीबी की टीम ने आरोपी फुलचंद को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी की जांच में सामने आया कि आरोपी फुलचंद के पास जयसिंहपुरा शेखावतान पटवार हल्के में कार्यरत था। उसके पास कुछ दिनों तक सिरसली पटवार हल्के का भी चार्ज रहा था।





हालांकि अब सिरसली पटवार हल्के का चार्ज अब दूसरे पटवारी के पास था। ऐसे में सिरसली पटवार हल्के का कामकाज नहीं होने के बाद भी परिवादियों से नकल देने की एवज में रिश्वत मांग रहा था।

खबरें और भी हैं...