आज रद्द रहेगी मरुधर एक्सप्रेस : जोधपुर | जोधपुर व
आज रद्द रहेगी मरुधर एक्सप्रेस : जोधपुर | जोधपुर व वाराणसी के बीच शनिवार को संचालित होने वाली मरुधर एक्सप्रेस को रेलवे ने रद्द कर दिया है। रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि लिंक रैक में देरी के कारण ट्रेन संख्या 14854, जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस शनिवार को जोधपुर से और वापसी में ट्रेन संख्या 14863, वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस रविवार को वाराणसी से संचालित नहीं की जाएगी।
ट्रेन संख्या 14865 को गुरुवार शाम वाराणसी से रवाना होना था, लेकिन यह ट्रेन 16:40 घंटे की देरी से शुक्रवार सुबह दस बजे रवाना हो सकी। यही ट्रेन शुक्रवार को जोधपुर पहुंचने के बाद शनिवार सुबह रवाना होनी थी। अब यह शनिवार सुबह ही जोधपुर पहुंचेगी।