- Hindi News
- National
- मरीज को झोलाछाप ने लगाया इंजेक्शन, हालत बिगड़ने पर इमरजेंसी में भेजा, दवा रिएक्शन से मौत
मरीज को झोलाछाप ने लगाया इंजेक्शन, हालत बिगड़ने पर इमरजेंसी में भेजा, दवा रिएक्शन से मौत
धौलपुर| सैंपऊ कस्बे में सांस की बीमारी के चलते 40 वर्षीय एक व्यक्ति छोलाझाप डॉक्टर के पास इंजेक्शन लगाने के लिए गया। झोलाछाप डॉक्टर के यहां लेटे मरीज को जब आधे घंटे तक होश नहीं आया तो झोलाछाप ने परिजनों को मरीज को तुरंत इमरजेंसी ले जाने की सलाह दी। इसके बाद जब परिजन मरीज को लेकर धौलपुर इमरजेंसी पहुंचे तो यहां डॉ.अंबरीश सेंगर ने उसे दवा रियेक्शन बताकर मृत घोषित कर दिया। डॉ. अंबरीश सेंगर का कहना है कि व्यक्ति की मौत छोलाझाप डॉक्टर द्वारा अनुचित इलाज से हुई है। संदिग्ध अवस्था में व्यक्ति की मौत को लेकर पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन करीब एक घंटे तक जब पुलिस नहीं पहुंची तो परिजन शव को लेकर चले गए। जिला अस्पताल के डॉक्टर अंबरीष सेंगर ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे थाना सैंपऊ क्षेत्र के टोडा का नगला निवासी परिजन लाखन (40) पुत्र हरि सिंह जाट को लेकर इमरजेंसी पहुंचे थे। मरीज के हाथ में ड्रिप की क्रैनल लगी हुई थी। इसके बाद जब मरीज को चेक किया गया तो वह मृत निकला।