पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जुड़वाने का लालच देकर दुष्कर्म का प्रयास

खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जुड़वाने का लालच देकर दुष्कर्म का प्रयास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बा के वरईपुरा में गुरूवार शुक्रवार की रात्रि को युबक ने घर में महिला को अकेला देख हथियारो के बल पर ज्यादती करने का प्रयास किया। महिला के परिवारीजन बिटिया की शादी के लिए बाडी भात न्यौतने गए हुए थे। महिला के चीखने चिल्लाने पर युबक हथियारों सहित भाग गया। महिला ने आरोपी युबक पर हथियारो के बल पर ज्यादती करने के प्रयास का आरोप लगाया है। थानाप्रभारी गजानंद चैधरी ने बताया कि वरईपुरा निवासी महिला ने तहरीर दी है कि गुरूवार शुक्रवार की रात्रि 12 बजे करीब घर में अकेली सो रही थी, इसीदौरान गांव का ही फूलसिह पुत्र शंकर हथियार लेकर घर में घुस आया। घर में महिला सहित ननद व बच्चे थे जो दूसरे कमरा में सो रहे थे एवं महिला के परिवारीजन भात न्यौतने बाडी गए हुए थे। आरोपी ने घर में घुस कर महिला के सीने पर बन्दूक तान ज्यादती करने का दबाब बनाने लगा। महिला ने युवक की हरकत को देख विरोध करना शुरू कर दिया। जिस पर युबक घबराने लगा तथा भाग गया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी युबक ने वस्त्र उतारने का प्रयास किया था लेकिन महिला के विरोध व साहस के कारण युबक के मंसूबे कामयाव नही हुए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

युवक ने कई बार अकेले मिलने के लिए भी बुलाया
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक एक माह से महिला का पीछा कर रहा था। महिला गरीब होने के कारण आरोपी युवक महिला के परिवार का नाम खाद्य सुरक्षा सूची में जुडवाने का लालच दे रहा था। जिसने कई बार महिला को झांसा में फंसाकर अकेला मिलने की इच्छा जताई थी। महिला ने कहा कि युबक कहता था कि अगर पति को भी साथ लेकर आई तो तुम्हारे परिवार का नाम खाद्य सुरक्षा सूची में नही जुड पाएगा।

खबरें और भी हैं...