पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 24 घंटे में पेयजल आपूर्ति करनी होगी सुचारू: एसडीएम

24 घंटे में पेयजल आपूर्ति करनी होगी सुचारू: एसडीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरमथुरा। उपखंड में गर्मियों के मौसम को देखते हुए उपभोक्ताओं को प्रतिदिन शुद्ध व स्वच्छ पानी मुहैया कराने के लिए एसडीएम ने सरमथुरा में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया है। उपभोक्ताओं द्वारा कन्ट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराने के बाद जलदाय अधिकारियो को 24 घंटे में शिकायत का समाधान करने के लिए निर्देशित किया गया है। एसडीएम मोहम्मद ताहिर ने बताया कि गर्मियों के मौसम में पानी की समस्या को देखते हुए उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कन्ट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा जिसमें उपभोक्ताओं की शिकायत दर्ज की जावेगी। पानी की सप्लाई बाधित होने पर उपभोक्ता कन्ट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करा सकते है। जिसका निवारण जलदाय अधिकारियो को 24 घंटे में करना होगा। एसडीएम ने बताया कि उपभोक्ता पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने सहित पानी संबंधी समस्या 9694091670 पर शिकायत कर दर्ज करा सकते है। उन्होंने बताया कि कन्ट्रोल रूम स्थापित होने से उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। वही जलदाय विभाग के अधिकारियो को पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए है।

खबरें और भी हैं...