पुरानी रंजिश को लेकर हमला, आठ घायल
विजयपुर | क्षेत्र के लाखा का खेड़ा गांव में अपने भाई के यहां दावत पर आए एक परिवार पर पुरानी रंजिश को लेकर एक अन्य परिवार के लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें आठ जने घायल हो गए। हेड कांस्टेबल प्रेमनाथ ने बताया कि लाखां का खेड़ा गांव में सेंती कच्ची बस्ती पंचवटी निवासी मुश्ताक पुत्र शमसुद्दीन विजयपुर निवासी अपने भाई रफीक के यहां दावत पर आया था। गांव के ही बाबू पुत्र रमजान खान, उसके पुत्र वफाती, मियानी, इशाक, अनिल, सदीक, टीना, ममता व अन्य ने मुश्ताक व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों को श्रीसांवलियाजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। विजयपुर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल प्रेमनाथ को सौंपी।
फरार वारंटी गिरफ्तार
विजयपुर | थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में दो साल से फरार चल रहे वारंटी विजयपुर निवासी रमेश पुत्र अमरचंद जाट को सिपाही नंदकिशोर व नरेश कुमार ने गिरफ्तार किया।