- Hindi News
- National
- महावीर इंटरनेशनल केंद्र की आमसभा में बनाई वार्षिक कार्य योजना, पिछले वर्ष के काम बताए
महावीर इंटरनेशनल केंद्र की आमसभा में बनाई वार्षिक कार्य योजना, पिछले वर्ष के काम बताए
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़
महावीर इंटरनेशनल केंद्र की वार्षिक आमसभा रेलवे स्टेशन सहित जैन धर्मशाला में हुई। जिसमें आगामी वर्ष के लिए सेवा कार्यों की योजना बनाई गई। मुख्य केंद्र सहित महिला विंग देशना वीरा एवं युवा केंद्र की संयुक्त वार्षिक साधारण सभा में केंद्र अध्यक्ष राजेंद्र दोशी ने स्वागत उद्बोधन दिया। सचिव अभयसिंह संजेती ने वर्ष 2017-18 का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संजेती ने बताया कि पिछले वर्ष 25 सेवा गतिविधियां की गईं।
जिनमें नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर, स्कूली विद्यार्थियों का पोषाक वितरण, सांवलियाजी चिकित्सालय में वाटर कूलर लगवाना, पौधरोपण अभियान, बेबी किट वितरण, नेत्रदान एवं देहदान आदि शामिल हैं। आगामी वर्ष के लिए सेवाकार्यों की योजना तैयार की गई। देशना ग्रुप की अध्यक्ष विमला सेठिया ने भी उद्बोधन दिया। देशना की सचिव विनिता जैन एवं युवा केंद्र अध्यक्ष सुनील भंडारी ने केंद्र के माध्यम से किए सेवा कार्यों का विवरण पेश किया। सभा में देहदान का संकल्प करने वाले देवेंद्र जैन व मंजू जैन, बीके बहन पूर्णकला गोयल तथा जीतमल छीपा का सम्मान किया गया। सेवा कार्यों में आर्थिक सहयोग देने वाले सदस्यों का भी सम्मान किया गया। जोन चेयरमैन डाॅ. रतनलाल मारू व सचिव हस्तीमल चंडालिया ने भी विचार रखे। सभा का संचालन प्रो. सीएम रांका ने किया।