पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दमकल नहीं मिली तो अनशन करेंगे सैंपऊवासी

दमकल नहीं मिली तो अनशन करेंगे सैंपऊवासी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैंपऊ | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं ग्रामीणों के द्वारा सैंपऊ उपखण्ड में दमकल की व्यवस्था करने के लिए उपखण्डाधिकारी विनोद मीणा को ज्ञापन सौंपा। जिसमे एबीवीपी के जिला सह संयोजक ब्रजेश बघेला ने बताया कि हाल ही आये तेज चक्रवात तूफान में आग लग गयी और आग ने विकराल रूप ले लिया जिसमें कई लोग झुलस गए। अगर उपखण्ड पर दमकल होती तो इतना नुकसान होने से बच जाता।

नगर सह मंत्री सनी सोनिया एवं आयुष तिवारी ने बताया कि गर्मियों के दिनों में आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में जिला मुख्यालय से दमकल को आने में काफी समय लग जाता है। तब तक सब कुछ जल कर नष्ट हो जाता है। दीपक राजपूत ने कहा कि आग की वजह से कई परिवार तबाह हो चुके है। सीताराम बघेल ने कहा कि इस संदर्भ में एबीवीपी एवं अन्य संगठन कई बार ज्ञापन दे चुके है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई है अगर जल्द से उपखंड पर दमकल की व्यवस्था नहीं होती है तो सभी कस्बेवासियों को मिलकर सामूहिक विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। एसडीएम विनोद मीणा ने जल्द से जल्द दमकल की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया तो ग्रामीणों ने कहा कि अब आश्वासन नहीं दमकल चाहिए नहीं तो हमें मजबूर होकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर अनशन पर बैठेंगे। वहीं मीडिया प्रमुख विवेक मित्तल ने कहा कि अब आश्वासन नहीं, सैंपऊ उपखण्ड में दमकल चाहिए। इस मौके पर विशाल ठाकुर, सूरज ठाकुर, भीमो चौधरी, हरिओम बघेला, पवन कुशवाह, पवन लहरी, रामवीर कुशवाह, हरीसिंह, अंकुर मित्तल आदि लोग मौजूद रहे।

सैंपऊ. एसडीएम विनोद मीणा को ज्ञापन देने आए ग्रामीण व एबीबीपी कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...