पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुष्कर्म के मामलों में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

दुष्कर्म के मामलों में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैंपऊ| इंडियन नेशनल कांग्रेस रिवोल्यूशन की ओर से जम्मू कश्मीर के कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दुष्कर्म के मामलों के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आईएनसीआर प्रदेशअध्यक्ष उज्ज्वल शर्मा ने लिखा है कि मोदी सरकार जिस जुमले की बदौलत सत्ता में आई थी कि इस समय बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार जबकि मोदी सरकार के विधायक व मंत्री इन मामलों में शामिल है। सरकार इन पर कार्यवाही करने की बजाय इनके लिए तिरंगा रैली निकाल रही है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार से लोगों महिलाओं व बेटियों में डर पैदा हो गया है। जल्द ही इस नारे को बेटी को भाजपा से बचाओं से जाना जायेगा। सरकार का रवैया अभी तक इन मामलों में ढीला रहने को लेकर ज्ञापन में जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है।

सरकार की तुरंत कार्रवाई नहीं करने की वजह से अपराधियों के हौसलें बुलंद हो रहे है। जिससे भाजपा सरकार द्वारा बताए गए बेटी बचाआंे-बेटी पढ़ाओ का नारा अब क्या मायने रह गए है। इस मौके पर योगेश तमोरी, ज्ञानेन्द्र सिंह परमार, प्रदुमन सिंह परमार, पंकज शर्मा, शेरू परमार, गौरव माथुर आदि कांग्रेसी युवा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...